भारतीय प्रतिभा
भारतीय प्रतिभा
यह क्या हुआ भारतीयों को,
क्यों हो रहा पलायन भारतीय प्रतिभाओं का,
क्यों जा रहे भारतीय विदेश,
क्या मातृभूमि का मातृत्व उनके आड़े नहीं आ रहा?
भारतीय प्रतिभा कीर्ति के शिखर पर पहुँच रही विदेशों में ,
क्या भारत में उन प्रतिभाओं को ,
तराशा नहीं जा रहा,
उभारा नहीं जा रहा,
या स्वीकारा नहीं जा रहा?
क्या यह पलायन नहीं रुकेगा,
क्या नहीं रहेगी प्रतिभा भारत में,
क्या भारतीय कदम नहीं उठाएंगे?
भारत के निर्माण हेतु भारतीयों को रुकना होगा,
मात्रिरिन चुकाना होगा,
प्रतिभा का सदुपयोग करना होगा.
भारत को विश्व पटल पर खड़ा करना होगा |


Comments