बिहार की धरती
बिहार की धरती
वीर सूरमाओं की जन्मभूमि बिहार की धरती,
मुनि महिषियों की कर्मभूमि बिहार की धरती,
आज क्यों शंकित है, सशंकित है, बदनाम है,
क्या हुआ इस अखंडित भूमि को?
क्यों यह भय के गर्त में समा रही?
क्या इसका कोई निदान नहीं?
वर्तमान परिदृश्य में ,
दुष्टों से भरी यह धरती,
लालच के फंदे में फँसी यह धरती,
भ्रष्ट राजनीतिज्ञों एवं भ्रष्ट अधिकारीयों
की काली करतूतों से भरी यह धरती।
आज सारे संसार में बदनाम है |
एक ख़ास बात इस धरती की,
प्राणों को हाथ पर रख चलते लोग,
घर से निकल पुनः लौट आने वाले को भाग्यशाली समझते लोग,
क्या यह नगरी पुनः शांति नगरी बन पाएगी?
हाँ बनेगी ज़रूर, लेकिन तभी जब ........
.......... जब लोभियों से बहरी इस धरती पर,
नया शूरमा पैदा होगा,
जागृत करेगा लोगों को।
उद्धार करेगा लोगों का |
Comments