बदलता भारत
बदलता भारत
संसार बदला, देश बदला,
विस्तृत कला प्रदेश बदला,
पाश्चात्य के विनाशक प्रभाव में,
अपना भारत देश बदला।
सागर बदली, नदियाँ बदली,
कश्मीर की ये वादियाँ बदली,
सुर बदले, ताल बदले,
और अपने विचार बदले।
चाल बदली, गति बदली,
अपनी ये मति भी बदली,
आतंकवाद की चपेट में,
अमन बदला, सदन बदला।
पर न बदली यह सभ्यता,
भारत की ये अकूत अखंडता,
समाहित करता मुनियों का प्रताप,
भारतीयों में एक अद्भुत विश्वास।


Comments